Chhattisgarh News

CM Sai Surajpur Balrampur Visit: प्रेमनगर में आमसभा, जशवंतपुर में लरंग साय प्रतिमा का अनावरण

CG News (रायपुर): CM Sai Surajpur Balrampur Visit के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को सरगुजा संभाग के 2 जिलों के दौरे पर हैं। वे सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सरगुजा क्षेत्र के लोगों को इस दौरे से कई सौगातें मिलने की उम्मीद है।

सीएम का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे: रायपुर मुख्यमंत्री निवास से रवाना
  • दोपहर 12:20 बजे: सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में मिडिल स्कूल मैदान पहुंचेंगे, विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
  • दोपहर 12:20 से 1:20 बजे: प्रेमनगर में आमसभा
  • दोपहर 2:40 बजे: बलरामपुर जिले के जशवंतपुर में लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
  • शाम 4:30 बजे: जशपुर जिले के बगीचा स्थित अपने निवास पहुंचेंगे

रायपुर में आज और क्या?

जेसीसीजे का धरना

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) युवा प्रकोष्ठ राजधानी में खराब सफाई व्यवस्था और कचरे के ढेर के खिलाफ दोपहर 12 बजे धरना-प्रदर्शन कर रहा है। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन अग्रवाल ने कहा कि शहर के कई इलाकों में गंदगी चिंता का विषय है।

महिला आयोग की जनसुनवाई

राज्य महिला आयोग 28 और 29 अक्टूबर को रायपुर में महिलाओं से जुड़े मामलों की जनसुनवाई कर रहा है। अध्यक्ष ममता साहू के नेतृत्व में आयोग के सदस्य सुनवाई में शामिल होंगे। आयोग से जुड़ी जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की वेबसाइट पर मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button