
नई दिल्ली। Cyclone Arnab Update में आंध्र प्रदेश से तबाही की तस्वीर सामने आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक तूफान ने नरसापुर से करीब 20 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में तट पार किया और बुधवार सुबह 8:30 बजे तक लैंडफॉल पूरा हुआ। इसके बाद यह बहुत गंभीर से गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवात अर्नब की हर खबर पढ़ें।
3 लोगों की मौत
- भीमावरम में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत
- विशाखापत्तनम और अनकापल्ली में करंट लगने से 2 लोगों की मौत
फसलों और घरों को भारी नुकसान
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम भेजने की मांग की है।
- करीब 70,900 हेक्टेयर में धान की फसल खराब या जलमग्न
- 10,450 हेक्टेयर में बागवानी फसलें प्रभावित
- करीब 180 मकान प्रभावित
- ईस्ट गोदावरी जिले में 93 सड़कें खराब, 736 पेड़ उखड़े
57,000 लोग राहत शिविरों में
NDRF के मुताबिक करीब 57,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। काकीनाडा में 92 बस्तियां प्रभावित हुईं और 9,870 लोग राहत शिविरों में हैं। विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर 21 में से 17 और विशाखापत्तनम में 38 उड़ानें रद्द की गईं।
13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा
मौसम विभाग ने आंध्र के 13 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। बापटला के गुडावल्ली में करीब 105 मिमी बारिश दर्ज हुई। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने लोगों से अगले 2 दिन सतर्क रहने की अपील की है।
ओडिशा और बंगाल में अलर्ट
कमजोर हुआ तूफान ओडिशा के मलकानगिरी की तरफ बढ़ रहा है। गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, नवरंगपुर और कालाहांडी में 60 से 70 किमी की हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है।






