Uncategorized
7 बड़े बकायादारो पर शेष बकाया वसूलने राजस्व विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही

रायपुर नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे 7 बड़े बकायादारो द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस के बाद भी बकाया अदा नहीं करने पर सम्बंधित 7 व्यवसायिक परिसरों को तत्काल ताला लगाकर किया गया सीलबंद 0
वार्ड 70 में रायपुरा में बड़े बकायादार का पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन 45 लाख 99 हजार 952 रूपये का बकाया नगर निगम को अदा नहीं किये जाने पर तत्काल किया गया सीलबंद0
कुल रू. 71 लाख 1056 का संबंधित 7 बड़े बकायादारो पर शेष बकाया वसूलने रायपुर नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही 0
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू और जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार एवं जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के नेतृत्व और राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री खगेंद्र सोनी, राम कुमार अवसर, चंदन रगड़े की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 8 की राजस्व विभाग टीम द्वारा जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 और वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 अंतर्गत 7 बडे बकायादारो द्वारा विगत कई वर्षों से बकाया राशि नगर निगम द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने पर अभियान चलाकर संबंधित बड़े बकायादारो के 7 व्यवसायिक परिसरो को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की गई है।
जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल ने बताया कि रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा आज संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 अंतर्गत रायपुरा में पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन के 45 लाख 99 हजार 952 रूपये के बकायादार सत्येन्द्र बिसेन इंद्रजीत बिसेन, जोन अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 अंतर्गत 523112 रू. के बकायेदार प्रितम सिंग, 223160 रू. के बकायेदार अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार नवानी, 446911 रू. के बकायेदार हरवंश सिंग, महेन्द्र सिंग, सुरजीत कौर वगैरह, 1817223 रू. के बकायेदार राहुल धारीवाल, रू. 139493 के बकायेदार आदिल खान, 1010705 रू. के बकायेदार देवीलाल शर्मा के संबंधित व्यवसायिक परिसर में तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्यवाही बकायाराशि नगर निगम को अदा नहीं करने पर की गई है। इन बडे 7 बकायेदारों पर नगर निगम रायपुर जोन 8 राजस्व विभाग का 71 लाख 1056 रू. बकाया शेष है। शेष बकाया राशि नियमानुसार वसूलने नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा अभियानपूर्वक ताला लगाकर सीलबंदी की कार्यवाही की गई है।





