Chhattisgarh NewsExclusive

Bastar Cyclone Alert: 22 ट्रेनें रद्द, सुकमा में भारी बारिश अलर्ट

CG News (जगदलपुर): Bastar Cyclone Alert के बीच ओडिशा तट से टकराए चक्रवात का असर अब बस्तर में दिखने लगा है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। चक्रवात का रास्ता बदलने से बस्तर में इसका असर कुछ कम रहेगा, लेकिन मौसम विभाग ने संभाग के कई जिलों में आज और कल हल्की बारिश की संभावना जताई है।

22 ट्रेनें रद्द, 22 री-शेड्यूल

चक्रवात की वजह से साउथ कोस्ट रेलवे ने 22 ट्रेनें रद्द कर दी हैं और 22 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया है। एक ट्रेन का रूट भी बदला गया है। इसका सीधा असर बस्तर के यात्रियों पर पड़ेगा। विशाखापट्टनम-किरंदुल और किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन 19 और 20 नवंबर को रद्द रहेगी। जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस करीब 8 घंटे की देरी से चलेगी और उसका रूट भी बदला गया है।

Bastar Cyclone Alert: सुकमा में भारी बारिश की आशंका

मौसम केंद्र रायपुर और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा जगदलपुर ने सुकमा जिले के लिए बुलेटिन जारी किया है। इसके मुताबिक 18 से 22 नवंबर तक 75 से 100 प्रतिशत घने बादल छाए रहेंगे और 21 और 22 नवंबर को भारी बारिश की प्रबल संभावना है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

किसानों को सलाह

किसानों से कहा गया है कि अगर धान कटाई की अवस्था में है तो जल्दी कटाई कर ढके हुए सुरक्षित स्थान पर रखें और कटी फसल खुले खेत में न छोड़ें। मौसम सामान्य होने तक धान को मंडी ले जाना टालने की सलाह दी गई है। गेहूं, चना और सरसों की बुवाई 3 से 4 दिन टालने और बारिश के दौरान कीटनाशक का छिड़काव न करने को कहा गया है।

पशुपालकों के लिए भी निर्देश

पशुपालकों से पशुओं को सूखे और सुरक्षित शेड में रखने और नवजात बछड़ों और बकरी के बच्चों की खास देखभाल करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने किसानों से ‘मौसम सीजी’ (मेघदूत) ऐप पर पंजीकरण कराने की अपील की है।

मौसम की आधिकारिक जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर मिलती है। बस्तर की खबरें और मौसम की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button