Chhattisgarh News

Rajya Alankaran Samman 2026: 36 विभूतियों के नाम घोषित, डुमन लाल ध्रुव को वीरनारायण सिंह और संजू देवी को गुण्डाधुर सम्मान

CG News (रायपुर): Rajya Alankaran Samman 2026 के लिए चुनी गई विभूतियों के नाम आज घोषित कर दिए गए। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के घड़ी चौक स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों के विजेताओं की सूची जारी की। ये सम्मान 3 नवंबर को राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दिए जाएंगे।

बड़े सम्मान किसे मिले

शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी जिले के डुमन लाल ध्रुव को आदिवासी समाज में चेतना और उत्थान के लिए दिया जाएगा। खेल के क्षेत्र का गुण्डाधुर सम्मान कोरबा की संजू देवी को मिलेगा। पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान बिलासपुर के श्री तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान को और महाराजा अग्रसेन सम्मान रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को दिया जाएगा। तीरंदाजी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बालोद के टोमन कुमार को महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान मिलेगा।

कला, साहित्य और पत्रकारिता के सम्मान

हिन्दी साहित्य का पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान रायगढ़ के डॉ. बिहारीलाल साहू को, शास्त्रीय संगीत और नृत्य का चक्रधर सम्मान रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति को और नाटक का हबीब तनवीर सम्मान रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को मिलेगा। पंडवानी कला के लिए डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान दुर्ग के चेतन लाल देवांगन को दिया जाएगा।

पत्रकारिता में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार प्रिंट मीडिया के लिए रायपुर के प्रमोद कुमार साहू और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए बरूण सखाजी सहयानी तथा रसिका पाण्डेय को मिलेगा। अंग्रेजी प्रिंट मीडिया का मधुकर खेर पुरस्कार शिशिर राय चौधरी को और पं. माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनंत विजय को दिया जाएगा।

Rajya Alankaran Samman 2026 में दो नए सम्मान

इस बार पंडवानी गायिका तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर दो नए राज्य अलंकरण शुरू करने की घोषणा हुई है। पहली बार दिया जा रहा संत रविदास सम्मान बालोद के जगदीश प्रसाद देवांगन को सामाजिक समरसता और साहित्य कला के लिए मिलेगा।

बाकी सम्मानित नाम

सम्मानसम्मानित
यति यतनलाल सम्मानविश्व गीता धेनु गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी, दुर्ग
मिनीमाता सम्मानलोक आस्था सेवा संस्थान, गरियाबंद
गुरु घासीदास सामाजिक चेतना सम्मानसुखचंद भास्कर, कबीरधाम
ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कारकुडुक मछुआ सहकारी समिति, चित्रकोट, बस्तर
दाऊ मंदराजी सम्मानरेखा जलक्षत्री, रायपुर
डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्नपुन्नीदास भट्ट, कबीरधाम
धन्वंतरि पुरस्कारडॉ. दिनेश कुमार नाग, धमतरी
बिलासादेवी केवट मत्स्य विकास पुरस्कारप्रदीप कुमार सोनी, बालोद
संस्कृत भाषा सम्मानडॉ. बहुरन सिंह पटेल, रायपुर
डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मानश्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर
रामानुज प्रताप सिंहदेव श्रम पुरस्कारअल्ट्राटेक सीमेंट, यूनिट कुकुरडीह, बलौदाबाजार
पंडित लखनलाल मिश्र सम्मानसुरेश कुमार ध्रुव, DSP, रायपुर
अप्रवासी भारतीय सम्मानदीपाली सरावगी, दंतेवाड़ा
किशोर साहू सम्मानसैयद ताहिर अली (करन खान), रायपुर
किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरणमोहन सुंदरानी, रायपुर
लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मानसाधना यादव, दुर्ग
देवदास बंजारे पंथी नृत्य पुरस्कारसी. एल. रात्रे, आरंग
खुमान साव सम्मानचंद्रभूषण वर्मा, रायपुर
लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कारदुर्गा प्रसाद पारकर, दुर्ग
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मानकौस्तुभ शुक्ला और हेमंत कुमार मिश्र
माता बहादुर कलारिन सम्मानबुलबुल वैद्या, कांकेर
मुख्यमंत्री ग्रामीण पर्यटन पुरस्कारसत्येंद्र कुमार उपाध्याय सनी, कबीरधाम

सम्मान पाने वालों के गांव और शहरों में खुशी का माहौल है। राज्य अलंकरण से जुड़ी जानकारी छत्तीसगढ़ शासन के पोर्टल पर मिल सकती है। राज्योत्सव के हर अपडेट और छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button