Sports

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन और 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड; देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत सरकार (Government of India) के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने बहुप्रतीक्षित नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 (National Sports Awards 2025) का ऐलान कर दिया है।

हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, बेहतरीन कोच और खेल संस्थाओं को इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (रिटायर्ड) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

इस साल एथलेटिक्स से लेकर हॉकी, शतरंज और कबड्डी तक अलग-अलग खेलों के कुल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड (National Sports Awards 2025) के लिए चुना गया है।

खबर की मुख्य बातें (National Sports Awards 2025)

  • स्पोर्ट्स अवॉर्ड का ऐलान: खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 की सूची जारी की।
  • 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड: शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती और दिव्या देशमुख समेत 17 खिलाड़ियों को सम्मान।
  • गोपीचंद की बेटी का नाम शामिल: बैडमिंटन दिग्गज पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री गोपीचंद को भी मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड।
  • द्रोणाचार्य अवॉर्ड: विभिन्न खेलों के 5 बेहतरीन कोच को मिलेगा द्रोणाचार्य सम्मान।
  • लाइफटाइम अचीवमेंट: फुटबॉल के दिग्गज आई अरुमैनायगम को अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) से नवाजा जाएगा।

अर्जुन अवॉर्ड 2025: इन 17 सितारों को मिलेगा सम्मान, National Sports Awards 2025

चयन समिति ने इस साल अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award 2025) के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगाई है। बैडमिंटन में भारत के दिग्गज कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली का सिलेक्शन हुआ है। वहीं, शतरंज में भारत का परचम लहराने वाले विदित संतोष गुजराती और दिव्या देशमुख को भी यह सम्मान मिलेगा।

ये रही अर्जुन अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट: National Sports Awards 2025

  1. तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)
  2. मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स)
  3. प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स)
  4. ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन)
  5. पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)
  6. नरेन्द्र (बॉक्सिंग)
  7. विदित संतोष गुजराती (शतरंज)
  8. दिव्या जीतेन्द्र देशमुख (शतरंज)
  9. लालरेम्सियामी (हॉकी)
  10. राजकुमार पाल (हॉकी)
  11. सुरजीत (कबड्डी)
  12. पूजा (कबड्डी)
  13. अरविन्द सिंह (रोइंग)
  14. अखिल श्योराण (शूटिंग)
  15. धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग)
  16. रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग)
  17. एकता भयान (पैरा एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2025 (कोच सम्मान)

खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके कोच की अहम भूमिका होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड में द्रोणाचार्य अवॉर्ड (Dronacharya Award) का भी ऐलान किया गया है।

नियमित कैटेगिरी (Regular Category):

  • परवीर सिंह (एथलेटिक्स)
  • छोटे लाल यादव (बॉक्सिंग)
  • नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग)

लाइफटाइम कैटेगिरी (Lifetime Category):

  • धर्मेंद्र सिंह यादव (बॉक्सिंग)
  • वीरेंद्र कुमार (कुश्ती)

अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) National Sports Awards 2025

खेलों में लंबे समय तक अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले खिलाड़ियों को ‘लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड’ दिया जाता है। इस साल यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फुटबॉल (Football) के दिग्गज खिलाड़ी आई अरुमैनायगम को दिया जाएगा। (National Sports Awards 2025) यह सम्मान उन एथलीट्स को दिया जाता है जिन्होंने अपने सक्रिय करियर के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया और संन्यास लेने के बाद भी खेलों के विकास में लगातार अपना योगदान दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button