Chhattisgarh Mahtari Vandan Scheme New Update: महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ा, 65 हजार अविवाहित महिलाओं को मिलेगी सौगात

रायपुर: छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अपनी सबसे लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना‘ (Chhattisgarh Mahtari Vandan Scheme New Update) का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। राज्य सरकार अब इस योजना के तहत 40 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को भी शामिल करने जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर में ऐसी करीब 65 हजार अविवाहित महिलाएं हैं जिन्हें इस विस्तार का सीधा लाभ मिलेगा।
65 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ, 78 करोड़ का वित्तीय भार
महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रारंभिक गणना के अनुसार, 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को योजना में जोड़ने से राज्य सरकार के खजाने पर लगभग 78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा। विभाग अब इस श्रेणी की महिलाओं के लिए पात्रता नियमों को सरल बनाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है, ताकि बिना किसी प्रशासनिक अड़चन के उन्हें योजना का लाभ दिया जा सके।
ज़रूरी बात…, Chhattisgarh Mahtari Vandan Scheme New Update
- 40 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना में शामिल किया जाएगा।
- प्रदेश में ऐसी लगभग 65 हजार अविवाहित महिलाएं चिन्हित की गई हैं।
- इस विस्तार से राज्य सरकार पर करीब 78 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार बढ़ेगा।
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मौके पर इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।
- योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये (वार्षिक 12,000 रुपये) की वित्तीय सहायता मिलती है।
15 अगस्त को सीएम साय कर सकते हैं बड़ा ऐलान
हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस योजना का दायरा बढ़ाने के संकेत दिए थे। (Chhattisgarh Mahtari Vandan Scheme New Update) विभागीय सूत्रों के अनुसार, नियमों के सरलीकरण का मसौदा लगभग तैयार कर लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने पुष्टि की है कि प्रारंभिक गणना पूरी कर ली गई है और अंतिम निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के स्तर पर लिया जाएगा।
मार्च 2024 से अब तक जारी हो चुकी हैं 30 किस्तें
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को वर्चुअल माध्यम से महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाते हैं। योजना के लागू होने से लेकर अब तक कुल 30 किस्तों का भुगतान सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जिसके तहत 19,444.33 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं।
योजना पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, Chhattisgarh Mahtari Vandan Scheme New Update
योजना के विस्तार की खबरों के बीच प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को जोड़ने का फैसला दूरस्थ अंचलों में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा।
दूसरी ओर, (Chhattisgarh Mahtari Vandan Scheme New Update) प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने मांग की है कि योजना में नए हितग्राहियों के पंजीयन की प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तुरंत शुरू किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना को शुरू हुए 2 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन लाखों महिलाएं अब भी आवेदन के इंतजार में हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ई-केवाईसी के नाम पर पुराने पात्र हितग्राहियों के नाम काट रही है।






