Chhattisgarh News

Petrol Diesel Price Hike CG: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा, हेल्पलाइन नंबर जारी

Petrol Diesel Price Hike CG: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है कीमतों में इस अचानक वृद्धि और सप्लाई को लेकर फैली अफवाहों के बीच शुरुआत में कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं लोग पैनिक बाइंग करते हुए जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे थे लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम हो गई है और लोगों को 8 से 10 मिनट की वेटिंग में आसानी से पेट्रोल मिल जा रहा है.

रायपुर में क्या है फ्यूल का ताजा रेट राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल 103.58 रुपए और डीजल 96.57 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है वहीं निजी कंपनी जियो के फ्यूल स्टेशनों पर कीमतों में करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

प्रशासन की अपील और हेल्पलाइन नंबर खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी है कि प्रदेश में कुल 2516 पेट्रोल डीजल पंप संचालित हैं रायपुर में 326 में से 35 और बिलासपुर में 156 में से 9 पंप अस्थायी रूप से ड्राई आउट हुए थे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में फ्यूल सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए साथ ही रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9977222564 9977222574 9977222584 और 9977222594 जारी किए हैं.

महंगाई बढ़ने की आशंका डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है मालभाड़ा बढ़ने से सब्जियां और राशन महंगे हो सकते हैं इसके अलावा बस और ऑटो के किराए में भी इजाफा होने की संभावना है साथ ही खेती की लागत भी बढ़ेगी.

Related Articles

Back to top button