Chhattisgarh News

33 जिलों से चुनी हुई महिलाओं का सम्मान एक साथ, ’वूमनिया2026’’

प्रदेश का सबसे बड़ा महिला सम्मान कार्यक्रम ‘’वूमनिया2026’’ का भव्य आयोजन

JANDAKHAL… अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लावण्या फाउंडेशन द्वारा प्रदेश का सबसे बड़ा महिला सम्मान कार्यक्रम ‘’वूमनिया2026’’ का भव्य आयोजन कोर्टयार्ड बाय मैरियट,रायपुर में किया गया। जहां छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से कुल 51 महिलाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।यह सम्मान कला,शिक्षा, चिकित्सा,समाज सेवा,उद्यम,मीडिया,खेल आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को प्रदान किया गया।संस्था के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया की प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी संस्था द्वारा सभी 33 जिलों से चुनी हुई महिलाओं का सम्मान एक साथ किसी मंच पर किया गया हो।

आधुनिक शहर से सुदूर ग्रामीण अंचल तक छत्तीसगढ़ के हर एक रंग को संजोए इस आयोजन में नारी सशक्तिकरण की बेहतरीन झलक देखने को मिली।कार्यक्रम का संचालन कर रहे राकेश तिवारी और ऋतु श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित महिलाओं से उनके अनुभवों के बारे में पूछा गया जिससे कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रही महिलाओं का मर्म भी पता चला एवं उनकी यात्रा से अन्य महिलाओं को प्रेरणा भी मिली।कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संगीत,नृत्य एवं पपेट शो आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल,रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा उपस्थिति रही।कार्यक्रम में लावण्या फाउंडेशन द्वारा गोद लिए बस्ती में निवासरत बच्चों ने कुछ सामान्य बच्चों के साथ मिलकर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।वर्षों से नृत्य कला का निःशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे इन बच्चों ने नारी सशक्तिकरण की थीम पर मार्मिक प्रस्तुति दी जो महिलाओं के संघर्ष की कहानी बताती है जिसे उपस्थित अधिकतर महिलाओं में अपने करीब पाते हुए वे अत्यंत भावुक हो गई।महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु संस्था निरंतर कार्य करती रहती है जिसके तहत कैंसर अवेयरनेस पर एक सेशन कराया गया जिसमें डॉ पार्वती जोशी जी द्वारा कैंसर से रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

संस्था के द्वारा महिलाओं और बच्चों पर निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों को जानकार उपस्थित अतिथि गणों ने संस्था की खुले मन से प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी।महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस आयोजन में अधिकतर महिलाएं छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल से उपस्थित हुई जिनके लिए यह एक अलग ही अनुभव रहा और वह इस सम्मान को प्राप्त कर अत्यंत भावुक भी हुई साथ ही प्रसन्न भी हुई।संस्था की ओर से के आर ऊके,सुरेश नागवानी,सरिता शर्मा,डॉ एकता गुप्ता,चंद्रप्रकाश खत्री,आभा मिश्रा,रेखा अग्रवाल,वंदना नंदनवार,किरण पिल्ले,सविता मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button