होली के पहले आरोपियो के कब्जे से 02 पिस्टल और 02 देशी कट्टा बरामद
तलाशी दौरान शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली के कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ

JANDAKHAL… जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे लगातार अभियान कार्यवाही के तहत् दिनांक 12.02.2026 को शंकरपुर के नागरिको द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चार्ली नामक व्यक्ति अपने तीन साथियो के साथ डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास शंकरपुर मे पिस्टल और कट्टा दिखाकर लोगो को डरा धमका रहा है, तत्काल पुलिस चौकी चिखली प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर शंकरपुर में दबिश देने पर कब्रिस्तान के पास पुलिस को देखकर चार संदेही व्यक्ति भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर अभिरक्षा में लेकर तलाशी लिया गया, तलाशी दौरान शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली के कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ और दिगम्बर साहू के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद होने पर मौके पर ही गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही की गई,
गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी कई गंभीर अपराध है। 01. आरोपी शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली के विरूद्ध अप.क. 172/25 धारा 296, 351(2), 115(2), 119 (1) बीएनएस, इस्त.क. 456/2021 धारा 107,116 (3) जाफौ, 41/2022 धारा 107,116 (3) जाफी, 12/23 धारा 151 जा.फौ, इस्त.क. 24/23 धारा 107. 116 (3) जा.फौ., 534/2025 धारा 126,135 (3) बीएनएसएस, 610/2025 126,135(3) बीएनएस 02. डिगम्बर साहू उर्फ छोटू के विरूद्ध थाना लालबाग में अप.क. 184/2023 धारा 294, 323,506 भादवि, 444/2020 धारा 341,294,327,506,34 भादवि, 03. सेवक कश्यप उर्फ डाला के विरूद्ध अप.क. 626/24 296,115 (2),351(2),118(1) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट, 727/24 धारा 296,115(2),351 (2) बीएनएस, 92/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट, इस्त.क. 236/432/24 धारा 170,126,135 (3) बीएनएसएस 04. विक्की देशमुख उर्फ मोनू के विरूद्ध अप.क. 510/2018 धारा 452,354क, 354डी, 506 भादवि, 05. उमेश साहू उर्फ बठालू के विरुद्ध अप.क. 395/2019 धारा 307,34 भादवि, जप्ती: 01-02 नग पिस्टल, 02-02 नग देशी कट्टा 03-01 नग जिंदा कारतूस
नाम आरोपीगणः- 01. शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली पिता रिखीराम सिन्हा उम्र 26 साल साकिन गौराचौक शंकरपुर वार्ड नं. 09 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.
- डिगम्बर साहू उर्फ छोटू पिता स्व. लोकेश्वर साहू उम्र 27 साल साकिन आबादीपारा पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छ.ग.
- सेवक कश्यप उर्फ डाला पिता अशोक कश्यप उम्र 22 साल साकिन शंकरपुर वार्ड नं. 09 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.
- गुंजेश वर्मा उर्फ शिया पिता मनोज वर्मा उम्र 26 साल साकिन शारदा चौक वार्ड नं. 09 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.
दुर्ग छ.ग. 05. विक्की देशमुख उर्फ मोनू पिता स्व. दुर्गा प्रसाद देशमुख उम्र 25 साल साकिन चन्द्रखुरी केनाल पारा
- जतीनदास मानिकपुरी पिता स्व. राजूदास मानिकपुरी उम्र 27 साल साकिन गोकुल वाटिका थाना कोतवाली जिला धमतरी छ.ग.
- उमेश साहू उर्फ बठालू पिता स्व. टेकराम साहू उम्र 26 साल साकिन गोकुलपुर थाना कोतवाली जिला धमतरी छ.ग.



