Chhattisgarh News

सेजबहार रोजगार मेले में हजारों पदों पर होगी भर्ती, तीन दिन सुनहरा मौका

रायपुर। राजधानी रायपुर में 3 दिनों तक राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। 29, 30 और 31 जनवरी को सेजबहार के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में लगने वाले रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती ली जाएगी।

बता दें कि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार विभाग यह आयोजन कर रहा है। जिले के आवेदकों का इंटरव्यू गुरुवार (29 जनवरी) को लिया जाएगा। अलग-अलग जिलों के आवेदकों के लिए साक्षात्कार की तारिख अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। बड़ी संख्या में निजी कंपनियां मेले में भाग लेंगी और योग्य युवाओं का चयन करेंगी।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर रोजगार पंजीयन और रोजगार मेला पंजीयन दोनों जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। साक्षात्कार के समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन आवेदकों ने पहले ही राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया है, उन्हें दोबारा पंजीयन करने की जरूरत नहीं है। यदि आवेदन अधूरा है तो उसे पूरा किया जा सकता है।

मेले से जुड़ी जानकारी मेला स्थल पर बने हेल्पडेस्क या जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button