Chhattisgarh News

सरकार ने लिया फैसला, होली के दिन शुष्क दिवस घोषित, नहीं बिकेगी शराब

सरकार ने होली के दिन शुष्क दिवस घोषित किया

जनदखल… अब तक शराब प्रेमियों में खुशी की लहर थी क्योंकि सरकार ने होली के दिन भी शराब दुकानों के खुली रहने की बात कही थी, लेकिन विपक्ष के तंज और जन सरोकारो को देखते हुए सरकार को अपना विचार बदलना पड़ा और शुष्क दिवस की घोषणा करनी पड़ी। बीते 24 फरवरी को वाणिज्यकर आबकारी विभाग ने एक आदेश जारी किया है जिसमें रंग खेलने वाले दिन यानी 4 मार्च को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस की घोषणा करते हुए सुनिश्चित किया गया कि उस दिन प्रदेश में स्थित समस्त देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट होटल, बार, क्लब और भांग घोटा की फुटकर दुकान बंद रखी जाएगी। इस दौरान यदि कोई दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, क्लब आदि स्थानों में मदिरा बेचने या परोसने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन शराब की दुकान खुली थी, जिसे लेकर विपक्ष ने खूब हल्ला मचाया था और अब होली के दिन शराब बिकने की खबर ने भी विपक्ष को एक मौका दे दिया था, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने होली के दिन शुष्क दिवस घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button