Chhattisgarh News

रायपुर शहर को 03 जोन में विभक्त किया गया, समस्त जोन के प्रभारी पुलिस उपायुक्त नियुक्त

दिनांक 23.01.2026 से रायपुर शहर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई

JANDAKHAL… दिनांक 23.01.2026 से रायपुर शहर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई है। जिसमें रायपुर शहर को 03 भाग-रायपुर मध्य जोन, रायपुर नॉर्थ जोन तथा रायपुर वेस्ट जोन में विभक्त किया गया है। समस्त जोन के प्रभारी पुलिस उपायुक्त को नियुक्त किये गये है।

*रायपुर नॉर्थ जोन का प्रभार पुलिस उपायुक्त श्री मयंक गुर्जर(भा.पु.से.), रायपुर कमिश्नरेट को आदेशित करने के साथ ही कार्यालय पुलिस उपायुक्त नॉर्थ (जोन), रायपुर कमिश्नरेट पुराना पुलिस मुख्यालय, जिला रायपुर में स्थापित किया गया है।*

जिनके अधिनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन), सहायक पुलिस आयुक्त (उरला), सहायक पुलिस आयुक्त (पण्डरी) तथा अंतर्गत खमतराई, उरला(नगर निगम क्षेत्र), गुढ़ियारी, पण्डरी तथा खम्हारडीह का प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) को निम्नानुसार संरचना में स्थापित किया गया है –

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) – श्री मयंक गुर्जर(भा.पु.से.)
कार्यालय पता- कार्यालय पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन), पुराना पुलिस मुख्यालय, सिविल लाईन, जिला रायपुर।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) – श्री आकाश मरकाम

सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) – सुश्री पूर्णिमा लामा
अंतर्गत थाना – खमतराई, उरला(नगर निगम क्षेत्र) एवं गुढ़ियारी

सहायक पुलिस आयुक्त (पण्डरी) –
अंतर्गत थाना – पण्डरी तथा खम्हारडीह

Related Articles

Back to top button