Entertainment

OTT Releases This Week: ‘ओ रोमियो’ से लेकर ‘द बॉयज 5’ तक, ओटीटी पर देखें ये 7 नई रिलीज

अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुछ नया और रोमांचक खंगाल रहे हैं, तो आपके लिए शानदार फिल्मों और वेब सीरीज की नई लिस्ट आ गई है। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 के बीच हिंदी दर्शकों के लिए क्राइम थ्रिलर से लेकर फैमिली कॉमेडी तक कई मजेदार कंटेंट रिलीज होने जा रहे हैं।

आइए देखते हैं इस OTT Releases This Week की खास लिस्ट कि आप घर बैठे क्या-क्या देख सकते हैं:

1. ओ रोमियो (Amazon Prime)

इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ शामिल है। यह 1 रोमांटिक क्राइम-ड्रामा है, जिसमें अंडरवर्ल्ड और प्यार की एक उलझी हुई कहानी दिखाई गई है। 1 बार फिर इंटेंस लुक में शाहिद कपूर को देखना फैंस के लिए खास होगा। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

2. तू या मैं (Netflix)

यह 1 सर्वाइवल थ्रिलर है, जो ‘द पूल’ फिल्म से प्रेरित है। इसमें शनाया कपूर 1 अमीर इन्फ्लुएंसर के रोल में हैं और साथ में एक नाला सोपारा का रैपर है। दोनों एक वीडियो के लिए कोलैब करते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं। शनाया के प्रेग्नेंट होने के बाद रैपर ब्रेक चाहता है और दोनों गोवा जाते हैं। वहां वे एक ऐसे पूल में फंस जाते हैं जिसमें मगरमच्छ होते हैं। इसे आप 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

3. द बॉयज सीजन 5 (Amazon Prime)

दुनियाभर में मशहूर इस डार्क सुपरहीरो सीरीज का आखिरी सीजन 8 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। ‘होमलैंडर’ और ‘बुचर’ के बीच की आखिरी जंग देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।

4. स्टार वार्स: मॉल – शैडो लॉर्ड (Jio Hotstar)

साइंस फिक्शन के शौकीनों के लिए 6 अप्रैल को ‘डार्थ मॉल’ की नई कहानी रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि यह शानदार सीरीज हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है।

5. द बिग मिस्टेक (Netflix)

डेन लेवी की यह कॉमेडी फैमिली सीरीज उन लोगों के लिए है जो कुछ अलग और मजेदार कंटेंट देखना चाहते हैं। इसमें गलतियों से पैदा हुए मजेदार हालातों को दिखाया गया है, जहां एक भाई-बहन की जोड़ी अचानक एक क्राइम में फंस जाती है। इसे 9 अप्रैल से देखा जा सकता है।

6. कप्तान (Amazon Prime)

साकिब सलीम स्टारर ‘कप्तान’ एक क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें 1 ऐसे निडर पुलिस अफसर की कहानी दिखाई गई है जो अपराध को जड़ से मिटाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह 3 अप्रैल को स्ट्रीम हो चुकी है और आप इसे फ्री में देख सकते हैं।

7. मामला लीगल है सीजन 2

इस कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर नए सीजन में वीडी त्यागी एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। वह अब वकील नहीं बल्कि जज बन गए हैं। इस बार कोर्टरूम का पागलपन और उनकी चुनौतियां पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं।

Related Articles

Back to top button