Chhattisgarh News

8 मार्च से 13 मार्च तक प्रदेश के सभी पांच संभागों में महा जनसुनवाई सप्ताह

9 मार्च को सरगुजा संभाग, 10 मार्च को बिलासपुर संभाग, 11 मार्च को दुर्ग संभाग, 12 मार्च को रायपुर संभाग और 13 मार्च को बस्तर संभाग में जनसुनवाई

JANDAKHAL… छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक ने राज्य की महिलाओं को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक वृहद और संवेदनशील निर्णय लिया है, जिसके अनुसार आयोग द्वारा 8 मार्च से 13 मार्च तक प्रदेश के सभी पांच संभागों में महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए महिला आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि साढ़े पांच वर्षों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर लगभग 370 बार जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न की जा चुकी है। इस दौरान लगभग 8000 से अधिक प्रकरणों का निराकरण भी किया गया है।

इस बार संभाग स्तर पर एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के प्रकरणों की संभागवार एक साथ सुनवाई की जाएगी। सभी संभागों में जनसुनवाई प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी, आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन आवेदकों के प्रकरण सुनवाई हेतु सूचीबद्ध हैं उन्हें स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है इसके अतिरिक्त जो महिलाएं पूर्व में आवेदन नहीं कर पाई हैं वे सुनवाई स्थल पर अपने नए आवेदन भी प्रस्तुत कर सकती है।

अपने कार्यक्रम के अनुसार आयोग 9 मार्च को सरगुजा संभाग, 10 मार्च को बिलासपुर संभाग, 11 मार्च को दुर्ग संभाग, 12 मार्च को रायपुर संभाग और 13 मार्च को बस्तर संभाग में जनसुनवाई के लिए उपस्थित रहेगा।

Related Articles

Back to top button