Entertainment

दिल को छू लेने वाली फिल्म मंगलसूत्र, बस एक दिन बाद देखिए पारिवारिक कहानी से सजी एक बेहतरीन फिल्म

6 फरवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मंगलसूत्र एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म साबित होगी

JANDAKHAL NEWS… एक दिन बाद यानी 6 फरवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मंगलसूत्र एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म साबित होगी इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में प्रकाश अवस्थी, कंचन विश्वकर्मा, कबीर मानिकपुरी सान्या कंबोज, विनय अम्बष्ट समेत ढेर सारे जाने माने कलाकारों ने अभिनय किया है।

इस फिल्म में प्रमुख रूप से पति-पत्नी के बीच की दूरियों को कैसे मंगलसूत्र खत्म करता है दिखाने की कोशिश है मंगलसूत्र के महत्व और उसकी ताकत भी इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगी फिल्म के निर्माता हैं गणेश गुप्ता जो लगातार छत्तीसगढ़ी सिनेमा को फिल्में देने वाले हैं वहीं इसके निर्देशक नितेश लहरी हैं जिन्होंने दर्जनों छत्तीसगढ़ी फिल्में बनाई है। खूबसूरत गीत संगीत से सजी और पारिवारिक ताने-बाने के बीच कसी हुई कहानी के साथ मंगलसूत्र 6 फरवरी को रुपहले पर्दे पर आ रही है।

फिल्म के गीतों और ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है, उम्मीद है यह फिल्म भी दर्शकों का मन मोह लेगी।
मंगलसूत्र के मुख्य कलाकार प्रकाश अवस्थी ने फिल्म को लेकर बताया कि यह फिल्म पति पत्नी के रिश्तो में मंगलसूत्र के महत्व को बताएगी उन्होंने कहा कि मंगलसूत्र सिर्फ काली मोतियों में पिरोया गया एक धागा नहीं बल्कि पति-पत्नी के जीवन का वह तार है जिससे वह दोनों सारी जिंदगी जुड़े रहते हैं।

Related Articles

Back to top button