Chhattisgarh News
जगदलपुर से रायपुर आ रही एक कार और ट्रक की सीधी भिड़ंत, चार लोगों की दुखद मृत्यु
धमतरी जिले के खपरी बायपास में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

JANDAKHAL… जगदलपुर से रायपुर आ रही एक कार और ट्रक की सीधी भिड़ंत में चार लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है वही एक की स्थिति गंभीर है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार 3 CRPF के जवान और एक कार चालक
जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे। धमतरी जिले के खपरी बायपास में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
जगदलपुर की ओर से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मृतकों के शरीर टुकड़ों में बदल गए। स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने कार को कटर से कटकर क्रेन की सहायता से मृतकों के शव बाहर निकाले गए।
पूरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया और मृतकों की पंचनामा करवाई जारी है।



