Chhattisgarh Officers Foreign Travel Ban: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अफसरों की सरकारी खर्च पर विदेश यात्राओं पर लगाई रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने (Chhattisgarh Officers Foreign Travel Ban)और सरकारी खजाने को बचाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अधिकारियों की सरकारी खर्च पर होने वाली विदेश यात्राओं (Foreign Travel) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने सरकारी खर्चों में कटौती और अनावश्यक विदेशी दौरों से बचने की सलाह दी थी।
सरकारी खजाने की होगी बचत (Chhattisgarh Officers Foreign Travel Ban)
इससे पहले राज्य सरकार ने अधिकारियों के लिए ईंधन बचत और कारपूलिंग जैसे नियम लागू किए थे। अब नए आदेश के तहत, कोई भी अधिकारी सरकारी खर्चे पर विदेश में ट्रेनिंग, स्टडी टूर या किसी अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं जा सकेगा। अगर कोई यात्रा बेहद जरूरी है, तो उसके लिए सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय से विशेष अनुमति लेनी होगी।
स्वदेशी संसाधनों पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश भर के अधिकारियों और सरकारी विभागों से अपील की थी कि वे विदेशी दौरों के बजाय देश के भीतर ही अध्ययन और प्रशिक्षण के विकल्पों को तलाशें। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए यह सख्त नियम लागू किया है।
विकास कार्यों में लगेगा पैसा
सरकार का मानना है कि अधिकारियों के विदेशी दौरों पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस खर्च में कटौती कर अब उस पैसे का इस्तेमाल राज्य के बुनियादी ढांचे और आम जनता से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं में किया जाएगा।



