ExclusiveNational

अफसर को भेजा सुसाइड नोट और बिजली कर्मी ने खुद को मारी गोली


यूपी। मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक विद्युत कर्मचारी ने बिजली घर में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले कर्मचारी ने एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है. जिसमें उसने ये बात कबूल की है कि उसने फर्जी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर ये नौकरी हासिल की थी लेकिन इसकी जानकारी एक व्यक्ति को होने के बाद वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. जिससे परेशान होकर कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली.

दरसअल तितावी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में स्थित बिजली घर पर शनिवार देर रात ड्यूटी के दौरान एक Tg2 कर्मचारी शुभम ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी. नोट में शुभम ने ये कबूल किया है कि उसने अनुसूचित जाति का अपना फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर 2019 में ये नौकरी हासिल की थी. अपने सुसाइड नोट में मृतक कर्मचारी शुभम ने इस बात का भी खुलासा किया है कि 31 जनवरी को मुख्य अभियंता वितरण मुजफ्फरनगर के कार्यालय को एक पत्र प्राप्त हुआ था जिसमें बुढ़ाना निवासी गणपत ने मुझ पर आरोप लगाया था कि जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर तुमने ये नौकरी हासिल की है जो की बिल्कुल सत्य है.

मृतक कर्मचारियों ने सुसाइड नोट में बताया है कि वह जाति से हिंदू नाई है और उसने इस नौकरी को प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर लगाया था और वह इसकी माफी मांगता है. उसने कहा है कि जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है उसे ना तो मैं उसे जानता हूं और ना ही मेरी उससे कोई दुश्मनी है लेकिन उसने मुझे ब्लैकमेल करते हुए पैसों की मांग की थी जिसे मैंने मना कर दिया था. इसके बाद इस व्यक्ति गणपत ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरी दोबारा शिकायत कर दी जिससे परेशान होकर मैं खुद आत्महत्या कर रहा हूं. सुसाइड नोट में मृतक कर्मचारी शुभम ने ये भी लिखा है कि मेरी गलती की सजा मेरे परिवार को नहीं दी जाए उन्हें कुछ नहीं होना चाहिए. बरहाल बिजली घर में तैनात कर्मचारी द्वारा आत्महत्या की सूचना पर पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था. इसके बाद पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button